फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहली बार दर्ज होगी जाति, कल से करें डिजिटल स्व-गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनगणना-2027 इस बार कई मायनों में अलग है। पहली बार जाति की जानकारी भी जनगणना में दर्ज की जाएगी। नागरिकों को अपने परिवार की डिजिटल स्व-गणना करने की सुविधा मिलेगी। लोग घर बैठे ऑनलाइन परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे जो लोग ऑनलाइन स्व-गणना नहीं कर पाएंगे उनके घर प्रगणक पहुंचेंगे। प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से परिवार की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका मिलेगा। इसके लिए अधिकृत पोर्टल पर जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाएंगे। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इनमें परिवार के सदस्यों का नाम, लिंग, जन्मतिथि, धर्म, जाति, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा और व्यवसाय समेत सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी। इसके अलावा प्रवास का कारण, बैंक खाता, मोबाइल फोन, कोविड टीकाकरण और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। यानी इस बार जनगणना केवल परिवार की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और डिजिटल स्थिति का भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें