रामबिलास अनुज, अभिषेक व एक रिश्तेदार हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर के गांव पचखुरा बुजुर्ग निवासी संदीप के कागज लेकर अपने साथी बांदा जिले के महजितियाडेरा निवासी धर्मवीर सोनकर के साथ 31 दिसंबर 2017 को उन्नाव पहुंचा। यहां धर्मवीर ने भी अपने बेटे की नौकरी की बात की। कमल ने चारों का तेरह लाख रुपये में काम कराने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने रुपये व शैक्षणिक प्रमाणपत्र दे दिए।
लखनऊ बाईपास स्थित पूर्णादेवी धाम मंदिर के निकट रुपये लेने के बाद युवकने शपथ पत्र भी दिया। पांच महीने बाद युवक को फोन किया गया तो उसने कॉल नहीं उठाई। 27 मई 2018 को सभी युवक से मिलने उसके गांव पहुंचे। यहां उसने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ितों ने एसपी से न्याय की फरियाद की। एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर ठग कमल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।