फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दंपती को लूटने वाले बदमाश शहर में ही छिपे, छह संदिग्धों को उठाया, डीजीपी बोले- जल्द करें वारदात का खुलासा

Sun, 08 Aug 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस की पांच टीमें रातभर तलाश में जुटी रहीं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सजेती, बाराजोड़, अनंतराम, उन्नाव नवाबगंज, औंग चौडगरा टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
लूट का शिकार पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता हाईवे पर सिमरा गांव के पास दंपती पर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले बदमाशों के शहर में ही छिपे होने की आशंका है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले रास्तों के सभी टोल प्लाजा की डिटेल खंगाली है।
विज्ञापन


किसी भी टोल से बताए गए नंबर की बोलेरो नहीं गुजरी है। पुलिस ने छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। श्यामनगर निवासी अनुराग शुक्ला पत्नी गुड्डन के साथ शनिवार को जूही लाल कॉलोनी निवासी अपने मामा के घर बरहों में शामिल होने गए थे।

देररात दोनों बाइक से नौबस्ता चौराहे से हाईवे के रास्ते श्यामनगर की ओर जा रहे थे। सीओडी नाले के पास बोलेरो से आए बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। अनुराग के विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया और चकेरी की ओर भाग निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस की पांच टीमें रातभर तलाश में जुटी रहीं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सजेती, बाराजोड़, अनंतराम, उन्नाव नवाबगंज, औंग चौडगरा टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें गुड्डन द्वारा बताए गए नंबर की बोलेरो किसी भी टोल से गुजरने की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में लुटेरों के शहर में ही छिपे होने की आशंका है। गोविंदनगर एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के तरीके को देखते हुए छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

भागते ही बंद कर दिए थे मोबाइल फोन
एसीपी के अनुसार लुटेरों ने दंपति के मोबाइल भी लूट लिए थे। भागने के महज पांच मिनट के भीतर ही दोनों मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए गए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो दोनों मोबाइलों की अंतिम लोकेशन घटनास्थल के पास स्थित देहली सुजानपुर तक ही मिली। बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) डाटा जुटाकर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल से घर तक लगे कैमरे खंगाले
लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस जूही लाल कॉलोनी से लेकर पीड़ित के घर तक के रूट पर लगे तीन दर्जन से अधिक  सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इनमें से कुछ में बोलेरो गाड़ी नजर आई है। एसीपी के अनुसार बोलेरो चकेरी के रास्ते कहां गई, इसका पता नहीं चल पा रहा है।

डीजीपी बोले, जल्द करें वारदात का खुलासा
डीजीपी मुकुल गोयल रविवार को शहर में थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को वारदात का जल्द खुलासा करे के आदेश दिए हैं। रोड साइड क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर को पेट्रोलिंग बढ़ाने और रात में सतर्कता बरतने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें