कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : amar ujala
कानपुर में 21 सितंबर को कल्याणपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट में पीए (पर्सनल असिस्टेंट) को दुष्कर्म के बाद 10वीं मंजिल से फेंकने के आरोपी मॉडल डेयरी के संचालक प्रीतक वैश्य की करतूतें पुलिस के सामने आ रही हैं। वह इससे पहले भी कई युवतियों को पीए बना चुका था और उनके साथ भी गलत हरकतें की थीं।
उसकी इसी हरकतों के चलते करीब सात माह में 8 युवतियों ने नौकरी छोड़ी दी थी। इस बात का खुलासा गुरुवार को एडिशनल सीपी की जांच में हुआ। पुलिस डेयरी संचालक को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के लिए सभी पीड़िताओं को तलाशेगी। जरूरत पड़ने पर उनका अलग से मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
गुरुवार को एडिशनल सीपी आनंद प्रकाश तिवारी पहले कल्याणपुर थाने पहुंचे। थाने में वह करीब पौन घंटे रहे। यहां उन्होंने प्रतीक की डेयरी में काम करने वाले करीब आधा दर्जन कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार कुछ कर्मचारियों ने अधिकारी के सामने प्रतीक के काले चिट्ठे खोले।