फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के आरोप का मामला: पीड़िता के पिता ने जांच पर उठाए सवाल, पहुंचे हाईकोर्ट

Thu, 02 Sep 2021 10:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पूर्व इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज कर दस अगस्त को जेल भेजा था। चकेरी पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पीड़िता के पिता की तरफ से हाईकोर्ट में मामले में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि आरोपी बेहद पावरफुल है।
विज्ञापन
पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें पुलिस की जांच पर सवाल उठाए गए हैं। विवेचक बदलने या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


मामले में कोर्ट ने सीपी, विवेचक और थानेदार को तलब किया है। पुलिस ने अपने जवाब में दावा किया है कि विवेचना सही चल रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए हैं। चकेरी में आठ अगस्त की रात को पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी पर किरायेदार की नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज कर दस अगस्त को जेल भेजा था। चकेरी पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पीड़िता के पिता की तरफ से हाईकोर्ट में मामले में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि आरोपी बेहद पावरफुल है। पुलिस से उसकी मिलीभगत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान उसको सुविधाएं दी गई थीं। यहां तक कि निजी गाड़ी से ले जाकर उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट ले जाया गया था। इसलिए वर्तमान विवेचक पर विवेचना में गड़बड़ी करने की आशंका है। इसलिए जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जाए। पुलिस ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। 

पुलिस का दावा, ये हैं पुख्ता साक्ष्य 
पुलिस ने मामले में दावा किया है कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिसमें आरोपी दिनेश त्रिपाठी की एक कॉल रिकॉर्डिंग बेहद अहम है। रिकॉर्डिंग में दिनेश पीड़िता की मां से गुनाह कबूल करते सुनाई दे रहा है। माफी भी मांगता है। पुलिस रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच भी करवा रही है।

यही नहीं घटना स्थल से मिली चादर, पीड़िता आरोपी के कपड़ों की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। यही नहीं पीड़िता ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ बयान दिए थे। जिसके आधार पर धाराएं भी बदली गई थीं। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के सख्त प्रावधान वाली धाराएं लगाई थीं। जिसको कोर्ट में दाखिल किया है। इसी आधार पर आरोपी दिनेश को कोर्ट ने तीन सितंबर को तलब किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें