फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मसाला कारीगर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, सिर पर घाव और शरीर पर चोटों के निशान

Mon, 14 Jun 2021 04:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मसाला पिसाई कारखाने में नौकरी करने वाले युवक की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कारीगर प्रहलाद पटेल (मृतक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नयागंज में रविवार देर रात खाद्य मसाला कारखाने के कारीगर प्रहलाद पटेल (38) की फंटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने साथी कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से फंटी भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बांदा के कमसिन ओझानगर निवासी प्रहलाद नयागंज में विजय चौरसिया के खाद्य मसाला पिसाई कारखाने में काम करता था। प्रहलाद और संत कबीर नगर का कारीगर विजय साहनी दोनों ऊपर बने कमरे में रहते थे। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर कारखाने का एक अन्य कर्मचारी प्रहलाद को बुलाने कमरे में पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था।
 

विज्ञापन

शरीर पर कई जगहों चोटों के निशान थे। सिर पर भी गहरा घाव था। वहीं विजय मृतक के भाई शत्रुघभन को बुलाने मोतीमोहाल चला गया। उसे बताया कि प्रहलाद बीमार है। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि शत्रुघभन ने विजय पर ही हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इसमें नशेबाजी के झगड़े में फंटी से पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई है। 

साथ में बैठकर पीते थे शराब, अक्सर होता था विवाद
पुलिस के अनुसार साथी कर्मचारी से पूछताछ में पता चला कि दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। नशे में होने के बाद दोनों का छोटी-छोटी बातों पर विवाद भी होता था। दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते थे। पुलिस के अनुसार रविवार को उनके बीच क्या झगड़ा हुआ, इस बारे में पता किया जा रहा है। 

कर्मचारी ने भाई को दी थी बीमारी की सूचना
मोतीमोहाल में रहने वाले शत्रुघभन ने बताया कि सोमवार सुबह विजय साहनी उसके घर पहुंचा और भाई प्रहलाद के बीमार होने की सूचना दी। जब वह साथी कर्मचारी के साथ उसे देखने कारखाने पहुंचे तो प्रहलाद का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर शहर आई प्रहलाद की पत्नी केशकली, बेटे राहुल, अमरजीत और बेटी रोहनी का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें