कानपुर उर्सला अस्पताल में रोगियों की एमआरआई जांच का संकट और गहरा हो गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग ने उर्सला की एमआरआई जांच की फिल्म पढ़कर रिपोर्ट बनाने से इनकार कर दिया है। अभी तक उर्सला की एमआरआई फिल्म रेडियोलॉजी विभाग भेज दी जाती थी।
यहां से एक सप्ताह में रिपोर्ट बनाकर उर्सला को दी जाती थी। अब वह भी नहीं हो पाएगा। ऐसे में रोगियों को अपने डॉक्टर या फिर किसी निजी रेडियोलॉजिस्ट को फीस देकर रिपोर्ट बनवानी पड़ेगी। निजी डायग्नोस्टिक्स सेंटरों में एमआरआई की जांच कराने में रोगी के पांच हजार रुपये लग जाते हैं।