फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: ट्रैक्टर मिस्त्री की हत्या का मामला, पहले दी नशे की गोली, फिर मिलकर मार डाला, प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में नगर के मोहल्ला राम चबूतरा नई बस्ती में 19 नवंबर को ट्रैक्टर मिस्त्री बाबू खां (45) की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने यह खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या से पहले महिला ने पति को नशे की गोली दी थी और फिर दोनों मिलकर उसे मार डाला। बुुधवार को कोतवाली के मीटिंग हॉल में क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की रात घर में ट्रैक्टर मिस्त्री बाबू खां पुत्र कल्लू खां की पत्थर व चाकुओं से हत्या कर दी गई थी।

उसकी पत्नी नगीना ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह मामले की विवेचना कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व घटना स्थल पर एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर मु.जावेद निवासी ग्रामीण महजहमी गली थाना बिंदकी को बाबू खां की पत्नी नगीना के साथ चौरासी गुंबद के पास मंगलवार शाम दबोच लिया।
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगीना ने पहले बाबू खां को रात में नशे की गोली दे दी थी। बाद में दोनों ने पत्थर और चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें