फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंश्न के लिए दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली के मामले में एमएलसी चुनाव में एकजुटता दिखानी होगी।
विज्ञापन

सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरिप्रकाश यादव ने कहा कि नामांकन के समय ही शपथपत्र दे चुके हैं कि जब तक सभी शिक्षक-कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल जाता, तब तक एमएलसी के रूप में मिलने वाला पेंशन भत्ता नहीं लेंगे।
नीलम त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं और आज वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यूटा संयोजक राजेेंद्र राजपूत, प्रदीप चौहान, प्रताप भानु यादव, राकेश सरोज, आफताब आलम, केके त्रिपाठी, अजय निरंजन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्रीय, राजकीय कर्मचारियों, शिक्षकों को एकजुटता दिखानी होगी। इस मौके पर प्रिया श्रीवास्तव, आशीष साहू, आदिल, उपेंद्र, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें