फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrkoot News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उलझा केस, ऑनर किलिंग का शक

Sun, 05 Jun 2022 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

पहाड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उलझ गया है। दुष्कर्म पीड़िता की गला दबाकर हत्या की गई है। इसमें बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद किसने गला दबाया। 
विज्ञापन
गांव में धरने पर बैठे सदर विधायक और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में अब ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। इसलिए पुलिस की जांच में नामजद तीन आरोपियों के अलावा उसके परिजन और अस्पताल में मेल मिलाप करने आए लोग भी शामिल हो गए हैं। किशोरी के प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट के निशान नहीं हैं। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

किशोरी की मौत के बाद लगातार दो दिन से राजनैतिक माहौल भी गर्म है। इसी वजह से पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो कई सवाल भी खड़े हो गए। पहले लगाए जा रहे कयास गलत साबित हुए। थाना प्रभारी पहाड़ी अजीत पांडेय ने बताया कि मौत का कारण गला दबाना सामने आया है। किशोरी के शरीर में ज्यादा गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। अंदरूनी पार्ट में भी कोई चोट नहीं है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि है। 
बता दें कि पीड़ित  को दुष्कर्म की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गला दबाने की घटना इसी बीच हुई। सवाल उठता है कि इस बीच किसने किशोरी को मार दिया। पुलिस इन्हीं बिंदुओं की तलाश कर रही है। बुधवार की घटना को परिजनों की ओर से पुलिस को न बताने और गुरुवार की रात अस्पताल में मौत के बाद शुक्रवार को मामला सार्वजनिक होने की वजह से आरोपियों के अलावा परिजन और अन्य कई लोग भी जांच के घेरे में हैं। नामजद आरोपियों की किशोरी के पास मौजूदगी के सीसीटीवी फुटेज और गवाह ढूंढे जा रहे हैं।  

विज्ञापन

बार बार बदले बयान, हर बार नया शक
तीन दिन में मृतका की मां का बयान छठवीं बार बदला। इससे हर बार नया शक सामने आया। शनिवार को जब सदर विधायक से लेकर कई नेता उनके दरवाजे न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे थे, तो मां ने कहा कि उसकी बेटी को अस्पताल में ग्लूकोज में जहर मिलाकर मार दिया गया। किसने जहर मिलाया और अस्पताल में उनसे मिलने कौन कौन आया इसका जवाब नहीं दिया। इसके बाद कहा कि घटना के दिन ही जब बेटी के साथ दुष्कर्म होते पाया था, तो आरोपी बेटी की गर्दन दबा रहा था। बाद में कहा कि जब वह पहुंचे, तो आरोपी नहीं मिले थे, सिर्फ बेटी मिली थी। 

थाने में बैठे आरोपियों की फोटो दिखाओ
धरने में जब मृतका के घर के पास सदर विधायक व अन्य दल के नेता बैठे थे तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी पकड़ गए हैं, लेकिन किसी को विश्वास नहीं हुआ। नेताओं ने मांग की कि तीनों की थाने में बैठे फोटो दिखाई जाए। इसके बाद आर्थिक मदद और शस्त्र लाइसेंस दिलाने के लिए लिखित आश्वासन पर ही धरना खत्म हुआ। 31 घंटे तक चले इस घटनाक्रम में कई बार तनाव की स्थिति बनी।

पुलिस की बनी रही आफत
शुक्रवार की सुबह दस बजे से लेकर शनिवार की शाम पांच तक चले घटनाक्रम में अतर्रा सीओ व उनकी टीम को भी बुलाया गया। राजापुर पहाड़ी के अलावा गनीवां चौकी की पुलिस टीम लगातार गांव के आस पास तैनात रही। दो दिन में एसपी को दो बार और डीएम को एक बार गांव आना पड़ा। आखिर में शांतिपूर्ण तरीके से आश्वासन पर सब कुछ निपटा तो जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसने पीड़ित परिवार को धमकाया
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि गांव में पीड़ित परिजनों की सुरक्षा के लिए एक दरोगा व दो सिपाही नियमित गश्त पर लगाए गए हैं। इस मामले में कई अन्य बिंदु भी हैं जिनकी जांच क्रमवार कराएंगे, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इन बिंदुओं में नामजद तीन में से किसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, थाने पर सूचना देने में देरी क्यों हुई। थाने आने में किसने इन्हें रोका और डराया धमकाया के अलावा दो दिन बाद मौत के और अन्य कारणों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें