फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टैंकर की जगह चल रहा था ट्रक, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला

Thu, 01 Sep 2022 10:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टैंकर चलाने का मामला सामने आया है। मोटर अधिनियम में चालान किए जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर पिछले दिनों वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक पकड़ा था। जिसका मोटर अधिनियम में चालान किया गया था। चालान के बाद पता चला कि ट्रक में लगी नंबर प्लेट फर्जी है। वह नंबर लखनऊ में पंजीकृत एक टैंकर का है।

विज्ञापन


एआरटीओ ने महाराजपुर थाने में अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महाराजपुर इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि 15 दिन पहले हाईवे पर एआरटीओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा था।

मोटर अधिनियम में चालान कर गाड़ी महाराजपुर थाने की सुपुर्दगी में दे दी गई थी। ट्रक में दर्ज नंबर के आधार पर चालान जब वाहन स्वामी सुनील कुमार निवासी सेक्टर-3 जानकीपुरम सीतापुर रोड लखनऊ के पास पहुंचा तो उन्होंने परिवहन अधिकारी से बताया कि वह नंबर उनके टैंकर का है, जो कि घर पर खड़ा है।
विज्ञापन


इसके बाद जांच की गई तो ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने का खुलासा हुआ। जिसके संबंध में एआरटीओ ने फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी वाहन स्वामी लखनऊ के जानकीपुरम कृष्ण लोक कालोनी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें