फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मौत का मामला: शरीर पर कोई खरोंच-कटे का निशान नहीं, पुलिस मान रही कीड़े के काटने से हुई मौत

Tue, 09 Aug 2022 06:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में तीन बच्चों की मौत के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बच्चों के शरीर पर कोई खरोंच-कटे का निशान नहीं मिला, लेकिन पुलिस कीडे़ के काटने को मौत की वजह मान रही है।
विज्ञापन
मृतक के घर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रक्षा, दीक्षा और अमन की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न हो पाने पर अब लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जहरीली चीज खा लेने से बच्चों की मौत की चर्चा गर्माने लगी है। हालांकि पिता द्वारा जहरीला कीड़ा काटने से मौत बताने पर पुलिस इसे ही अंतिम मानकर जांच आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में मृतक बच्चों के शरीर पर कहीं कोई खरोंच या फिर कटे का निशान नहीं मिला है। तीन बच्चों की मौत का रहस्य से गहराता जा रहा है। विसरा सुरक्षित किए जाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई ठोस कारण न दर्शाने पर अब चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। मोहल्ले के लोगों में भी मौत का कारण जानने की उत्सुकता रही।

हालांकि क्षेत्र में दबी जुबान यह भी चर्चा गर्माई रही कि जहरीला पदार्थ खाने से शायद बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल परिजन जहरीला कीड़ा काटने की बात पर ही अडिग हैं। इस संबंध में एसपी अभिनंदन से बात की गई तो उनका जवाब था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी करते हैं।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि पिता ने जहरीला कीड़ा काटने से मौत बताई है। इसी को आधार मानकर जांच की गई है। फिलहाल अन्य बिंदुओं पर कोई जांच-पड़ताल नहीं की गई। न ही खाने आदि का कोई नमूना लिया गया। विसरा जांच रिपोर्ट से ही खुलासा हो सकेगा।

एडलीन हार्मोन सक्रिय होने पर पड़ जाता है दौरा
बांदा। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा.विनीत सचान ने बताया कि सर्प या अन्य जहरीला कीड़ा काटने पर ज्यादातर मौत दहशत से होती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि शरीर में एडलीन हार्मोन सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन

घबराहट के साथ धड़कन बढ़ जाती है और दिल का दौरा पड़ जाता है। दूसरी तरफ विषखापर के दांत नहीं होते। न ही वह काटता है। उसकी स्किन में जहर होता है। हायर सेंटर में खून के नमूने की जांच के बाद ही मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें