चकेरी एयरपोर्ट के पास से लुटेरों को गिरफ्तार किया
फिर लुटेरे मारपीट करने के बाद उनकी कार लेकर भाग निकले। इसके बाद 21 दिसंबर की रात चकेरी मोड़ हाईवे पर डंपर संचालक कारोबारी सोनू सिंह से मारपीट कर कार और 62 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, सर्विलांस लगी रही। इसके बाद टीम ने चकेरी एयरपोर्ट के पास से पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
25-25 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित
इनकी पहचान चकेरी संजीव नगर का अभिषेक सिंह,आकाश सिंह, चौबेपुर घाघपुर का सचिन पटेल, महाराजपुर भदासा का मोहित तिवारी और एक नाबालिग के रूप में हुई है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि वारदात में शामिल मास्टरमाइंड समेत चार लुटेरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कहा कि मास्टर माइंड हर टारगेट के लिए आदमी बदल देते हैं, जिससे पकड़ में न आएं।