फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साउथ जोन में पांच चौकी प्रभारी हटे…नए दरोगाओं की तैनाती, कई के कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव

Wed, 25 Dec 2024 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साउथ जोन में पांच चौकी प्रभारियों को हटाया गया है, जबकि कई के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के साउथ जोन में पांच चौकी प्रभारियों की जगह नए दरोगाओं की तैनाती की गई है। वहीं, कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। गोविंदनगर थाने की रेलवे कॉलोनी के चौकी प्रभारी रहे पवन कुमार को बर्रा और मिल्क बोर्ड चौकी प्रभारी दीपक कुमार को बिधनू थाने भेजा गया है।

विज्ञापन

घाटमपुर थाने की नंदना चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा को साढ़ थाना और सजेती थाने के बीबीपुर चौकी प्रभारी धवल प्रतोष को जूही थाने भेजा गया है।  रेउना थाने के चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
बाबूपुरवा चौकी प्रभारी रहे मोहित राणा को गोविंद नगर थाने की मिल्क बोर्ड चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से दरोगा प्रेम कुमार को चौकी प्रभारी रेउना बनाया गया है। सेन पश्चिम पारा थाने के दरोगा जतिन्द्र कुमार को बीबीपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कार्यक्षेत्रों में भी हुआ बदलाव
सुमित कुमार गौतम को को नंदना चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गोविंदनगर थाने के दरोगा कुशलबीर सिंह राठी सजेती की कुआं खेड़ा और दीपक कुमार चौधरी बाबूपुरवा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। गोविंदनगर के दरोगा धन सिंह को रेलवे कॉलोनी की चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें