फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश के बीच बंबा में गिरी कार, एएसपी सहित तीन घायल

Wed, 05 Aug 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मासूम की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार रात नौ बजे जांच कर वापस लौट रहे एएसपी की कार तेज बारिश के बीच कांधी-रमऊ मार्ग पर औड़ेरी के पास अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई। कार पूरी तरह पानी में डूब गई। हादसे में एसपी, उनका चालक और गनर घायल हो गए। किसी तरह कार के पीछे का कांच तोड़कर एएसपी व दोनों पुलिस कर्मियों ने छत पर खड़े होकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

एएसपी आलोक प्रसाद, गनर दीवान सिंह व चालक यशपाल सिंह के साथ रात आठ बजे के करीब सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे। वहां मासूम के परिजन से घटना के बारे में पूछताछ करने और जांच के बाद वह रमऊ-कांधी मार्ग से वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इस बीच तेज बारिश होने लगी। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि औडेरी बंबा पुलिया पर एल-शेप का तीव्र मोड़ है। पुलिया पर सुरक्षा रेलिंग न लगी होने और मोड़ का चेतावनी संकेतक नहीं लगा है।
बताया की बारिश के कारण चालक को मोड़ दिखाई न देने पर कार अनियंत्रित होकर बंबा में गिरी है। इससे उन लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी ने पीछे का शीशा तोड़कर बाहर कार की छत पर पहुंच कर स्वयं को सुरक्षित किया। तभी पीछे से आ रहे सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने एएसपी व पुलिस कर्मियों को बंबा में फंसा देखकर पास के एक घर से सीढ़ी मंगवाई और कार के पीछे की तरफ सीढ़ी लगाकर उनको बाहर निकाला। एएसपी व पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

.................
पानी में सेंसर फेल होने से लॉक हो गई थीं खिड़कियां
- एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि बंबा में गिरने के करीब दो मिनट में कार में पानी भर गया था। कार के सेंसर काम न करने की वजह से खिड़कियां नहीं खुल पा रही थीं। इस दौरान गनर की बंदूक की बट से पीछे से शीशा तोड़कर तीनों लोगों ने अपनी जान बचाई। पानी में मोबाइलों के भी काम न करने के चलते वह मदद के लिए संपर्क भी नहीं कर सके।
..............
क्रेन से निकलवाई कार, अगला हिस्सा जमीन से टकराकर क्षतिग्रस्त
बंबा में गिरने के दौरान कार का अलगा हिस्सा पानी के अंदर जमीन से जा टकराया। गनीमत रही कि कार की गति अधिक नहीं थी और न ही बंबा में पलटी वरन बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर एएसपी की कार को बंबा से निकलवा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंबा पुलिया तीव्र मोड़ के पास है। रेलिंग करीब पांच साल पहले टूट गई थी। इसके चलते वाहन सवार बंबा में गिरकर घायल हो जाते हैं। पूर्व में भी कई वाहन सवार बंबा में गिर चुके हैं। कई बार रेलिंग व संकेतक लगवाने की मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते सोमवार रात को हादसा हुआ।
.....................
हादसा के कुछ मिनट बाद ही पीछे से अन्य पुलिस कर्मी पहुंच कर एएसपी व अन्य पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला। सभी पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। जांच रिपोर्ट भी सामान्य हैं। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें