फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, एक की मौत और पांच घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 15 Nov 2022 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जालौन कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन से घर वापस लौट रहे लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में सामूहिक विवाह में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। राहगीरों में हादसा देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जालौन कोतवाली के रहने वाले नितिन (18), विवेक कुमार (32), जालौन के खनुआ निवासी अजय कुमार (38),  पंकज (25) निवासी खटकान जालौन, रोहित (25) निवासी भेंड़ कोतवाली कोंच और सोनू (22) निवासी महाराजपुरा खैराली थाना अमायन जिला भिंड मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक शादी सम्मेलन में शिरकत करने नदीगांव गए हुए थे।
सोमवार देर रात को सभी लोग लग्जरी कार से वापस अपने अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कार तेज रफ्तार में नदीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदुपुरा के आगे रामपुर सनेहता गांव की बंबी के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक मोड़ आने से इसे चला रहा चालक अपना संतुलन खो बैठा।

विज्ञापन

इस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। इस हादसे को उनके साथ पीछे से आ रहे अन्य कार सवारों ने देखा। तत्काल वह घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए सभी को उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में भेंड के रहने वाले रोहित ने दम तोड़ दिया, जबकि उरई मेडिकल कॉलेज में घायल सभी पांच लोगों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें