फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परीक्षा देने कन्नौज जा रहे एलएलबी के छात्रों से भरी कार ट्रक से टकराई, छह घायल

Thu, 25 Jul 2019 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में जीटी रोड नानामऊ मोड़ के पास गुरुवार सुबह एलएलबी के छात्रों को लेकर कन्नौज जा रही इनोवा कार की  टैंकर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में इनोवा कार सवार छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां तीन छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर डाक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया है। कार सवार छात्र महादेवी विधि महाविद्यालय, कन्नौज में एलएलबी प्रथमवर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहे थे।  

 
विज्ञापन

घायल छात्र एवं ट्रक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह 6:30 बजे बिल्हौर कस्बे के खानजादा मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र शमीम, हसीब पुत्र मुसीर, फैयाज मोहल्ला के सादिक पुत्र रासिद  खानजादा, कुआंपारा मोहल्ला के आजम पुत्र मुसीर, किदवई नगर के रिजवान और सैयदवाड़ा मोहल्ला के सुहेल पुत्र राजू इनोवा कार से एलएलबी की परीक्षा देने कन्नौज जा रहे थे।

विलंब होने से कार ईशन नदी के नानामऊ मोड़ के पास सामने से आ रहे एसीड भरे टैंकर से सीधे जा टकराई। दुर्घटना होते ही कार में चीख पुकार मच गई। सुबह का समय होने से राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायलों को सीएचसी बिल्हौर भेजा। जहां सीएचसी डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल आमिर, सुहेल और रिजवान को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें