फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराई कार, चार की मौत

Sat, 17 Jul 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रतापगढ़ से कानपुर आ रहा एक परिवार शनिवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर (हाइवे) के सामने खड़े एक कंटेनर से उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह आधारपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार रेलवे कर्मी, उनके पिता और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि कार चला रही रेलवेकर्मी की पत्नी शिक्षिका व बेटा घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


झपकी आने से हादसा होने की बात बताई जा रही है। चालक कंटेनर लेकर भाग गया। घायल मां-बेटे का कानपुर में इलाज चल रहा है। मूलरूप से बिंदकी कोतवाली के झावनखेड़ा गांव निवासी कानपुर रेलवे में इलेक्ट्रीशियन अमर सिंह (40) चकेरी में अलौनापुर मोड़, शुकदेव प्रसाद लॉ कॉलेज के पास मकान बनाकर पिता रामकिशोर (65) के साथ रहते थे।

उनकी पत्नी नीलम (37), बेटी अनन्या (12), तन्नो (9) व बेटा अयांश (3) करीब छह साल से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में रह रहे हैं। नीलम रानीगंज के राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। हाल ही में उनका तबादला उन्नाव के लिए हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पांच-छह बजे के आसपास अमर सिंह और पिता रामकिशोर, रानीगंज से नीलम की गृहस्थी का सामान दो पिकअप में लोड कराकर कानपुर के जा रहे थे। परिवार के सभी लोग कार से कानपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

नीलम कार चला रहीं थीं। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही ये सभी खागा कोतवाली के आधारपुर गांव के सामने पहुंचे तो कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। जबरदस्त भिड़ंत में अमर सिंह, बेटी अनन्या, तन्नो की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अमर सिंह के पिता रामकिशोर ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। नीलम वर्मा व उनके तीन वर्षीय बेटे अयांश को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। 

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मदद के निर्देश
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह परिवारीजनों के साथ रहकर उनकी मदद करें। एसडीएम खागा आशीष कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दिवंगत होने वाले लोगों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही अन्य लाभ प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर देने के नियम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें