कानपुर के सरसौल में शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सरसौल स्थित एक गेस्ट हाउस में ग्राम चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को ही पार्टी पंचायत चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाएगी। आगामी पंचायत चुनाव में हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रुपये व शराब बांटने वाले जेल जाएंगे। लोकतंत्र में ग्राम पंचायत की व्यवस्था सबसे मजबूत है। पार्टी की तरफ से 11 से 18 मार्च तक ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में रमेश कुशवाहा, विनय मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, रानू शुक्ला रहे।