फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए बवाल: प्रदर्शनकारियों से वसूला गया जुर्माना घर-घर भेजेगी योगी सरकार, धनराशि लौटाने के लिए तहसील को मिले चेक

Tue, 15 Mar 2022 04:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शासन के निर्देश के बाद उन 33 लोगों के नाम के चेक सदर तहसील को मिल गए, जिनसे वसूली की गई थी। सभी को सूचना देकर चेक लेने के लिए भी कह दिया गया है। इसके बाद भी जो लोग चेक लेने नहीं आ पाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर चेक वितरित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कानपुर में सीएए हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) लागू होने के बाद इसके विरोध में शहर में हुई हिंसा के आरोपियों से वसूली गई धनराशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देश के बाद सोमवार को उन 33 लोगों के नाम के चेक सदर तहसील को मिल गए, जिनसे वसूली की गई थी।
विज्ञापन


सभी को सूचना देकर चेक लेने के लिए भी कह दिया गया है। इसके बाद भी जो लोग चेक लेने नहीं आ पाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर चेक वितरित किए जा सकते हैं। बताते चलें कि दिसंबर 2019 में सीएए और एनआरसी लागू करने के विरोध में कानपुर में कई जगह बवाल हुआ था।

लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। शासन ने इसकी क्षतिपूर्ति आरोपियों से करने का आदेश दिया था। एडीएम सिटी कोर्ट के नोटिस पर डीएम के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर बाबूपुरवा और बेकनगंज के 33 लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने रिकवरी को गलत बताकर वसूली प्रक्रिया को अवैध बताया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीएम सिटी ने सभी रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया। अब जिला प्रशासन ने पैसा वापस करने का आदेश जारी कर दिया है। चेक से धन वापस कराकर पूरी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें