फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में एकजुट हुए

विज्ञापन
CAA - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मानव शृृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। इसके पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों में भ्रामक प्रचार कर रहा है। लोगों को सीएए के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
सीएए की सही जानकारी देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यही कह रहे हैं कि यह कानून नागरिकता देने का है, न कि लेने का। जिला मंत्री देवेश तिवारी ने प्रदेश मंत्री का माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। भाजयुमो ने नगर पालिका रोड के निकट से मौहर देवी मंदिर तक मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके बाद मौहर देवी से नगर पालिका परिसर तक पैदल मार्च किया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परिवेश कटियार, मंडल अध्यक्ष जीतू शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अस्मित द्विवेदी, अंबुज पराग दुबे, मुनि त्रिपाठी, निखिल आर्य, शाहजेब, स्वतंत्र पासवान, प्रमोद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें