फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के दौरान मौजूद रहा पुलिस बल

विज्ञापन
डोरापुर में पीएसी के साथ गश्त करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। कस्बे में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया। नमाज होने के बाद पुलिस ने कस्बा में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले डिलवल गांव में मारपीट, फायरिंग और बमबाजी के बाद पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष अंसार अली उर्फ गुड्डू फौजी सहित 19 लोगों को हत्या के प्रयास, डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष को जेल भेजे से कुछ लोग नाराज हैं। इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरती। पुलिस बल तैनात रहा।
एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम दीपाली भार्गव, सीओ रामकृष्ण मिश्रा पुलिस टीम के साथ थाना परिसर में बैठकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। नमाज के बाद पुलिस बल ने पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें