जीत के बाद जश्न मनाते पार्टी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को कस्बे की गल्ला मंडी में हुई। कुल पड़े 1,93,037 मतों की गणना 34 राउंड में पूरी हुई। जिसमें भाजपा के युवराज सिंह ने 74,409 मत प्राप्त किए। जबकि सपा के डा. मनोज कुमार प्रजापति को 56,542 मत मिले।