फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर में एप के माध्यम से निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर शातिरों ने सफेद काॅलोनी निवासी युवक से चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जूही सफेद काॅलोनी निवासी गगन श्रीवास्तव ने बताया कि वह सात साल से मोदी केयर से जुड़ा है। मोदी केयर प्रोडक्ट खरीदने के दौरान वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात डिस्ट्रीब्यूटर वनिका तूली से हुई थी। वनिका ने उसे एमएल कंपनी में निवेश करके ज्यादा लाभ कमाने का झांसा दिया। इस पर 17 मई 2025 काे वनिका के कहने पर उन्होंने 15 हजार रुपये निवेश कर दिए। कंपनी के आगरा ब्रांच से रविंद्र कपूर, संचालक संदीप भाटिया और मीरा ने दूसरों का पैसा निवेश कराकर कमीशन भी देने का झांसा दिया। इस पर उन्होंने 21 जुलाई 2025 तक करीब चार लाख रुपये निवेश करवा दिया, हालांकि उन्हें मुनाफे की रकम नहीं दी गई। रकम वापसी मांगने पर मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से शिकायत की। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़ित ने वनिका तूली, रविंद्र कपूर, संदीप भाटिया और मीरा को ठगी के मामले में आरोपी बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें