फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत, दो घायल

Tue, 06 Feb 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में साड़ी व्यापारी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी महेंद्र जायसवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में शहर के पुरानी कोतवाली के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साड़ी व्यापारी की मौत हो गई। साथ ही उनका भतीजा व अन्य बाइक चालक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्यापारी भजन गायक भी थे।

विज्ञापन


शहर के पुरानी बाजार निवासी व्यापारी महेंद्र जायसवाल (54) मंगलवार की देर शाम को अपने भतीजे अमित जायसवाल के साथ बाइक से घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही पुरानी कोतवाली चौराहे के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे व्यापारी व भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया।

इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। अन्य का इलाज जारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरी बाइक सवार घायल नई दुनिया मोहल्ला निवासी लवकुश की बाइक बहुत तेज गति से जा रही थी। इसी के चलते दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। महेंद्र समाजसेवी व भजन गायक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें