फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: सड़क पर घसीटती मिली महिला, हाथ-पैर बंधे थे...मुंह में ठूंसा था कपड़ा, बोली- बोलेरो से लाकर फेंका गया

Tue, 06 Feb 2024 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: काली घाटी में सड़क किनारे एक महिला घसीटते हुए मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया है। मामले में ससुराल पक्ष से विवाद की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के काली घाटी में एक महिला सड़क किनारे मिली। उसके हाथ-पैर साड़ी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सुबह करीब सात बजे महिला खुद घसीटते हुए सड़क किनारे पहुंची। महिला ने राहगीरों से मदद मांगी।

विज्ञापन

राहगीरों ने की सूचना पर प्रभारी निरिक्षिक रीता सिंह व सरैया चौकी इंचार्ज मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के हाथ-पैर खोले और मुंह मे ठूंसे कपड़े को हटाया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मले जाया गया।
महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला पनगरा, नरैनी बांदा से मछरिहा शिवरामपुर अपनी बहन के घर जा रही थी। रास्ते मे कुछ लोगों ने बोलेरो से लाकर काली घाटी में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें