फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सांकेतिक हड़ताल से 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित, ई-वे बिल व्यवस्था में परिवर्तन का विरोध

Mon, 04 Jan 2021 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने की सांकेतिक हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसटी ई-वे बिल की नई व्यवस्था के विरोध में सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान ट्रकों के पहिये जाम रहे। यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन केनेतृत्व में हुई हड़ताल से एक दिन में करीब 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। सोमवार को सभी ट्रांसपोर्टर्स कामकाज ठप कर टीपी नगर स्थित एसोसिएशन केकार्यालय पर एकत्रित हुए।

एसोसिएशन केअध्यक्ष सतीश गांधी ने बताया कि एक जनवरी से लागू ई-वे बिल की नई व्यवस्था के तहत एक बिल पर प्रति दिन वाहन को 200 किमी की दूरी तय करनी होगी, जबकि पहले 100 किमी दूरी तय करनी थी। कई बार टोल पर जाम, कोहरे की वजह से इतनी दूरी तय करना भी संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


कम दूरी तय करने पर टैक्स का दोगुना जुर्माना वसूल करने का प्रावधान किया गया है। व्यवस्था बदलने केलिए ट्रांसपोर्टरों ने जीएसटी काउंसिल एवं वित्त मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल केप्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने भी ट्रांसपोर्टरों की मांग का समर्थन किया। इस दौरान युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम शुक्ला, केसी शर्मा, अजय कपूर, विमल शुक्ला, वाईपी सिंह, आशू गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें