फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: इटावा-कानपुर मार्ग पर पलटी बस, ट्रक को ओवरटेक करने में हुआ हादसा, 15 यात्री घायल

Wed, 24 Jul 2024 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा-कानपुर मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कट लगने से स्लीपर बस पलट गई। हादसे में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर कस्बे के सिक्सलेन हाईवे पर इटावा-कानपुर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक स्लीपर बस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कट लगने से पलट गई। हादसे में करीब 15 सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों ने बस में फंसे लोगों को पुलिस के पहुंचने से पहले निकाल लिया। कई घायल सवारियां एम्बुलेंस ना पहुंचने के पर अपने निजी साधनों से ही अपने गंतव्य को चली गईं।

विज्ञापन

वहीं, सूचना पर बिजौली चौकी व बकेवर थाना पुलिस हाईवे मोबइल गाड़ी मौके पर पहुंची। स्लीपर बस में तकरीबन 25 सवारियां थी। बस रेवाड़ी से कानपुर जा रही थी। कानपुर-आगरा सिक्सेलन हाईवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने में कट लगने से करीब 25 मीटर की घिसटती हुई हाईवे पर पलट गई। बस के आगे का केबिन का शीशा टूट जाने से राहगीरों ने बस में फंसे लोगों को निकालने में मदद मिली।
कुछ घायलों को खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। 20 मिनट बाद बिजौली चौकी पुलिस व हाईवे सात पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ घायल सवारियों  को एंबुलेंस  से उपचार के लिए भिजवाया। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा माय फोर्स मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक और परिचालक को पुलिस ने पकड़ा
घायलों में पवन कुमार और उनकी पत्नी रेशमा निवासी उरई व उनकी चार माह की एक छोटी बच्ची,  युवक सीपू पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम भूनियापुर कंचौसी जनपद औरैया हैं, जिन्हें पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस से महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भिजवाया। बस के चालक और परिचालक घटनास्थल से भाग कर कुछ दूर जाकर बैठ गए थे। उन्हें सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें