फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिवाली के बाद सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से शुरू होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से दिवाली के बाद बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दूसरे जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को पत्र भेजकर अपनी बसें यहां भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन



कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा और अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों से आने वाली बसों का संचालन सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से करने की योजना है। इससे लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इस बस अड्डे के शुरू होने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल यहां न तो बसों का आवागमन हो रहा है और न ही पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती है। वर्तमान में यहां केवल एक महिला क्लर्क और दो दिव्यांग कर्मचारी तैनात हैं।

अभी दूसरे जिलों से आने वाली कई बसों को झकरकटी बस अड्डे तक जाना पड़ता है। सिग्नेचर सिटी बस अड्डे का संचालन शुरू होने से झकरकटी पर दबाव कम होगा और आसपास लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि कुछ निर्धारित रूट की बसों का संचालन सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से कराने की योजना है। इसके लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें