फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिवाली के लिए अलर्ट मोड में हैलट, 20 बेड की विशेष बर्न यूनिट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली पर किसी भी अप्रिय स्थिति या अग्निकांड से निपटने के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं। जलने से पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल परिसर में 20 बेड की विशेष बर्न यूनिट तैयार की गई है। प्लास्टिक सर्जन और जनरल सर्जन समेत प्रमुख क्लीनिकल विभागों की विशेष टीमें बैकअप के रूप में तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां आगामी आदेश तक निरस्त कर दी गई हैं, ताकि स्टाफ की कमी न हो और मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में अस्पताल के कंट्रोल रूम नंबर 8887311393 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें