फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। पीछे बैठे पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने के कारण सिर पर गंभीर चोट मौत का कारण बना है।
विज्ञापन

इंसपेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि बेदीपुरा गांव निवासी संतोष (45) पुत्र रामकुमार राजमिस्त्री का काम करता है। बुधवार शाम नौ बजे बिल्हौर से घर बाइक से घर जा रहा था। साथ में उनका पुत्र छोटू और एक पड़ोसी रंजीत भी सवार था। बीबीपुर गांव के पास रोडवेज बस ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट आने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटू और रंजीत को गंभीर हालत में सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गय। दोनों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इंसपेक्टर ने बताया कि तीन बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें