फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की जांच करा बोएं फसल बढ़ेगी पैदावार

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
शिवराजपुर( बिल्हौर)। किसान मिट्टी की जांच कराने के बाद फसल बोएं, उत्पादन बढ़ेगा, लागत में कमी आएगी। यह बात किसान मेले में कानपुर के कृषि वैज्ञानिक अभिमन्यु सिंह ने कही।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भगवती सागर ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी ने ऑनलाइन तरीके से अपनी फसलों की बिक्री बढ़ाने और कम लागत में अधिक पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधि से खेतीबाड़ी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
संयुक्त कृषि निदेशक मंडल बीके सिंह ने उन्नत बीज और फसल में अधिक पैदावार के तरीके बताएं। कानपुर के कृषि वैज्ञानिक अभिमन्यु सिंह व संजय कुमार पांडे ने किसानों मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी। यूरिया खाद के प्रयोग से उत्पादन पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि की फसलें मौसम के हिसाब से कराई जाएं और जैविक खाद का प्रयोग किया जाए। साथ ही किसान अपने दुधारू पशुओं को किस तरह का चारा खिलाएं, जिससे कि उनका पशु अधिक मात्रा में दूध दे सके। किसान मेले में आसपास क्षेत्रों के किसान मौजूद रहे।

फोटो- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें