फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, एयर मैन की मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Tue, 17 May 2022 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक एयर फोर्स में एयर मैन के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मौजूद यूपीडा के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झपकी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। घटना में बाइक सवार एयर मैन की मौत हो गई। मृतक के पास मिले अभिलेखों से उसकी शिनाख्त कर विभागीय अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी गई। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के 345 सेक्टर 15 राहुल केला सुंदरगढ़ निवासी अब्दुल कयूम (40) नई दिल्ली में एयर फोर्स में एयर मैन के पद पर तैनात था। मंगलवार को दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उड़ीसा अपने घर जाने के लिए निकला था। 
सुबह लगभग 7:30 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 145 में सिकंदरपुर गांव के पास झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह, प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास मिले बैग में रखे अभिलेखों से उसकी शिनाख्त हुई और फिर घटना की जानकारी परिजनों और विभागीय अधिकारियों को दी गई। घटना की खबर सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें