फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand Expressway: मूसलाधार बारिश में एक्सप्रेस-वे की मिट्टी कटी, धसकने लगी सड़क

Fri, 22 Jul 2022 06:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के छठे ही दिन इटावा में अपलाइन पर कटान की वजह से मेटल बीम भी गायब हो गई। इससे पहले पांचवें दिन जालौन में छिरिया सलेमपुर के पास भी सड़क धंस गई थी। 
विज्ञापन
चैनल नंबर 288 पर कटान होने की वजह से धसकी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के ताखा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 288 से 292 तक मिट्टी कटान शुरू हो गया है। इससे सड़क चटकने के साथ ही धसकने लगी है। बता दें कि इसकी वजह आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकपर्ण के छठे दिन गुरुवार आधी रात से शुरू हुई बारिश है। 

विज्ञापन

16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन कैथरी टोल प्लाजा के पास से बटन दबाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था। यह 296 किलोमीटर एक्सप्रेस वे चित्रकूट से शुरू होकर इटावा के कुदरैल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ा गया है। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच हुए लोकापर्ण का असर दिखने लगा है।
गुरुवार देर रात तेज बारिश होने के बाद बेलाहार से लेकर कुदरैल तक करीब एक दर्जन जगहों पर लगभग आठ किलोमीटर एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी कटान व काफी जगहों पर डामरीकरण धंस गया है। जानकारी पर यूपीडा के अध्धिकारियों में हड़कप मच गया। कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने इतने क्षेत्र में आवागमन बंद कर दिया है। कर्मचारी एक्सप्रेस-वे दुरुस्त करने में लग गए हैं। 

विज्ञापन

अपलाइन पर कटान की वजह से मेटल बीम भी गायब - फोटो : अमर उजाला
समय पर अधिकारियों को जानकारी होने की वजह से कोई हादसा नहीं हो सका। काम कराने संस्था दिलीप बिल्डिकोम के चैनल नंबर 280 से 296 तक के इंचार्ज सुजीत राय ने बताया कि मिट्टी का कटान हो रहा है। ठीक कराया जाएगा। यूपीडा के एई महावीर सिंह ने बताया कि जहां पर भी सड़क धसक रही है। वहां ट्रैफिक रोककर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

नहीं हो सका जियो सेल लगाने का काम
एक्सप्रेस-वे के किनारे मिट्टी का कटान रोकने के लिए जियो सेल (काले रंग की चार इंच की पट्टी) लगाई जानी है। यह अभी तक चैनल नंबर 280 से 296 तक कई जगह नहीं लग सकी है। इस सेल में मिट्टी भरने के बाद घास लगाई जाती है। ताकि कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन

जालौन में भी धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क, तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि इटावा से पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के पांचवें ही दिन एक्सप्रेस-वे के 195 किमी छिरिया सलेमपुर के पास चित्रकूट की तरफ जाने वाले लेन की सड़क धंस गई थी। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन टूटने पर मिट्टी कट गई थी। इसके चलते दो फीट चौड़ा और छह फीट लंबा गड्ढा हुआ है। सड़क धंसने के कारण बुधवार रात दो कार और एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें