मुंडेरा गांव निवासी विधवा रामप्यारी एवं जगभान उर्फ छोटलाला यादव के मध्य सड़क किनारे एक प्लाट को लेकर विवाद है। इस प्रकरण में गांव के पूर्व प्रधान गणेश शंकर विद्यार्थी विधवा की मदद कर रहा था। जिससे दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान से रंजिश मान बैठा। बुधवार को सुबह पूर्व प्रधान खेत जुतवाने के लिए ट्रैक्टर वाले के पास जा रहे थे।
आरोप लगाया कि तीन लोगों ने मिलकर रास्ते से उसको घसीट कर फाटक के अंदर हाथ पैर बांध करके लाठियां से जमकर मारा पीटा और गुप्तांग में डंडा डालकर लहुलुहान कर दिया। इससे पूर्व प्रधान की हालत बिगड़ गई। घटना से पूर्व प्रधान ने डायल 112 का अवगत कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान को बंधक मुक्त कराकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान का पीएचसी में उपचार चल रहा है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।