फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा नेता के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, कब्जा मुक्त हुई सरकारी जमीन

Sat, 23 Apr 2022 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

पूर्व सीएम अखिलेश के करीबी और चर्चित सपा नेता रजनीकांत यादव के फार्म हाउस पर अवैध कब्जा हटाने के लिए एक बार फिर बुलडोजर चलाया गया है। किसानों की शिकायत पर जिला प्रशासन के द्वारा यह कार्यवाही की गई है। 
विज्ञापन
अचैध फार्म हाउस पर कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में सरकारी जमीन पर बनाए गए सपा नेता के फार्म हाउस पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों ने निर्माण ध्वस्त कर करीब सात बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले 13 अप्रैल को सपा नेता की अवैध रूप से बनीं मार्केट को बुलडोजर से ढहाया जा चुका है।

विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के तिलपई गांव निवासी सपा नेता रजनीकांत यादव ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर कहीं मार्केट तो कहीं फार्म हाउस बना रखा है। शनिवार को फत्तेहपुर जसोदा ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर बने सपा नेता के फार्म हाउस पर भी एसडीएम उमाकांत तिवारी और नायाब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम की मौजूदगी में पैमाइश के बाद बुलडोजर चला।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में करीब सात बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा की सरकारी 10 बीघा जमीन परती पड़ी थी।

विज्ञापन

हाल में रजनीकांत यादव ने करीब सात बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस का निर्माण शुरू करा दिया था। इसके बाद वहा घूरा डालकर फसल उगाना शुरू कर दिया। अधिकारियों के निर्देश पर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया।

ध्वस्त कराई जा चुकी है अवैध मार्केट 
एसडीएम ने बताया कि इससे पहले 13 अप्रैल को सपा नेता की जलालाबाद में जीटी रोड पर ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मार्केट को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर दर्ज है 14 मामले
सपा नेता रजनीकांत यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बेहद करीबी है। सपा शासन काल में रजनीकांत ने कई सरकारी जमीनों पर कब्जा कर भवनों का निर्माण करा लिया। सपा नेता के खिलाफ, लूटपाट, गैंगस्टर, अपहरण, मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी जमीनों पर कब्जे के 14 मामले दर्ज हैं।

किसानों की जमीनों पर कर रखा है कब्जा
रजनीकांत यादव के पास तीन सौ बीघा से अधिक जमीन है। ईंट भट्ठा से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक का कारोबार है। उसके खिलाफ कई किसानों ने जबरिया जमीनों पर कब्जे की भी शिकायत कर रखी है। एसडीएम सदर ने बताया कि किसानों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर अन्य जमीनों की भी पैमाइश की जाएगी। अगर कहीं अवैध कब्जा मिलता है तो फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें