फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: दो कारखानों पर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, कनेक्शन काटने गई टीम पर जानलेवा हमला

Fri, 22 Apr 2022 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

बड़े बकायादारों के बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। एसडीओ किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के ख्रिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाकर बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट रहा है। इसी क्रम में कन्नौज जिले में भी बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला, जिले के चपुन्ना क्षेत्र के ग्राम जारिहापुर का है।

विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि देशराज सिंह चक्की कारखाने का बकाया करीब पांच लाख रुपए था। सुबह करीब छ:बजे एसडीओ अरविंद कुमार, जेई सुनील कुमार, सुधांशु (बाबू), लाइन मैन मुकेश तिवारी, विपिन कुमार अपनी टीम के साथ जारिहापुर पहुंचे। तो वहां पर चक्की काटिया डाल कर चलाई जा रही थी। टीम को देखते ही ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि लाइन काटने को लेकर विवाद हो गया, तो एसडीओ अरविंद कुमार ने अपनी पिस्टल निकाल कर फायर किया, लेकिन दो फायर मिस हो गए। मिस कारतूस ग्रामीणों को मिल गए।

विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ भागकर किसी तरह से चौकी पहुंचे। तो, वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। उधर, चपुन्ना चौकी प्रभारी विनीत वर्मा ने एसडीओ अरविंद कुमार को पुलिस सुरक्षा में थाना सौरिख भेज दिया है। घटना की जानकारी लेने उपेंद्र कुमार यादव एसएसआई और विनीत वर्मा पहुंचे( बता दें कि बिजली विभाग ने जिन कारखानों की  लाइन काटी है, उनमें एक कारखाना चपुन्ना रामबाबू तिवारी और दूसरा कारखाना देशराज सिंह का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें