फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की छह मंजिला अवैध इमारत धराशायी, मरने वालाें की संख्या हुई 8, पचास से ज्यादा घायल

Thu, 02 Feb 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में जमींददाेज हुई इमारत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के जाजमऊ इलाके में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महताब अालम का निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट बुधवार काे धराशायी हाे गया। इस घटना में सात शव व अाठ घायलाें काे अभी तक बाहर निकाला जा चुका है। डीअाईजी राजेश माेदक ने अभी सात लाेगाें के माैत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


घटना उस वक्त हुअा जब छठे मंजिल पर स्लेप पड़ रहा था। बिल्डिंग के अंदर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के मजदूर अाैर उनका परिवार रहता था अाैर वहीं काम भी करता था। घटना के बाद माैके पर सेना अाैर पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए अंदर फंसे लाेगाें काे निकालना शुरू कर दिया है। सूचना के मुताबिक अभी भी पचास से अधिक लाेगाें के अंदर फंसे हाेने की संभावना है। 


विज्ञापन

सेना ने संभाला माेर्चा

घटना की सूचना मिलते ही माैके पर सेना की टुकड़ी पहुंच गई अाैर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया
घटना की सूचना मिलते ही माैके पर भारतीय सेना कि तीन टुकड़ियां माैके पर पहुंच गईं अाैर माेर्चा संभाल लिया। वहीं बनारस अाैर लखनऊ से एनडीअारएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने राहत बचाव कार्य तेज कर दिया है। बिल्डिंग सकरी गली में थी, इसलिए राहत बचाव कार्य में काफी दिकत्ताें का सामना करना पड़ रहा है। घटना पर गृहमंत्री राजनाथ स‌िंह ने शाेक व्यक्त करते हुए हर संभव मदद की पेशकश की है। 
  I offer my condolences to those who lost their loved ones in the Kanpur building collapse. I pray for the speedy recovery of the injured. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 1, 2017
  Spoke to DG NDRF regarding the news of an under construction building collapse in Kanpur. Two teams are rushing to the spot for rescue ops — Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 1, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें