फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भारत बंद को लेकर बसपाइयों का प्रदर्शन शुरू, ड्रोन से निगरानी…पुलिस की प्रदर्शनकारियों पर पैनी नजर

Wed, 21 Aug 2024 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिले में भारत बंद को लेकर बसपाइयों का प्रदर्शन जारी है, जिनकी पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। पुलिस-प्रशासन की प्रदर्शनकारियों पर पैनी नजर है और अलग-अलग इलाकों में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
भारत बंद को लेकर बसपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को भारत बंद  का आह्वान किया है। यह बंद हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुलाया गया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशंस (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची भी जारी की है।

विज्ञापन

इसमें सबसे अहम अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग हैं।  बुधवार को सुबह दस बजे बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार के नेतृत्व में बसपाइयों ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।



इस दौरान मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, एसडीएम पवन पाठक ने प्रदर्शन कारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अपील की।  वहीं शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बस तैनात किया गया है। वहीं राठ कस्बे में भी प्रदर्शन कारी रानी गेट पहुंचे हैं, जहां पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें