फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीसीएम में फंसकर 10 किलोमीटर घिसटा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर गांव के पास डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक मौके पर गिर गई, बाइक चालक युवक डीसीएम के पिछले हिस्से में फंस गया। युवक को डीसीएम में फंसा देख एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी तो घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन चौराहा के पास पुलिस ने डीसीएम रुकवाई। उसे सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी मनोज कुमार (42) कई वर्ष से अपने ननिहाल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नेवाजीपुरवा कोकटमऊ में रहते थे। वहीं रहकर खेती करते थे। त्योहार या अन्य विशेष अवसरों पर अपने पैतृक गांव आते थे। सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर मनोज नेवाजीपुरवा से बाइक से अपने गांव जाने के लिए निकले थे। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में शेखपुर गांव के पास डीसीएम ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक मौके पर ही गिर गई, मनोज डीसीएम के पिछले हिस्से में फंस गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
रास्ते में सहिजना गांव के एक ग्रामीण ने डीसीएम के पीछे युवक फंसा और घसीटता देखा तो सवायजपुर पुलिस को सूचना दी। सवायजपुर पुलिस ने वृंदावन चौराहा पर डीसीएम रोक ली। पीछे फंसे मनोज को निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि बाइक चालक की मां ने घटना की तहरीर दी है। चालक हिरासत में और डीसीएम कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें