फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की नई रणनीति: संगठन को मजबूत करने के लिए परिवर्तन, शमशुद्दीन को बनाया नया जोन प्रभारी

Sat, 09 Apr 2022 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बहुजन समाज पार्टी ने संगठन की मजबूती को लेकर कई परिवर्तन किए हैं। इसके तहत शमशुद्दीन राइन को नया जोन प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, मंडल स्तर पर भी कई फेरबदल किए गए हैं। 
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी में संगठन की मजबूती को लेकर बुधवार को कई परिवर्तन किए गए। लेकिन एक ऐसे नेता शमशुद्दीन राइन को जोन प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी है, जिनका नाम कुछ दिनों पहले हुए विधानसभा चुनाव में 50 लाख की नगदी अवैध तरीके से ले जाने के मामले में प्रकाश में आया था। दरअसल, चकेरी में एक रात कार से 50 लाख की नगदी पुलिस ने बरामद की थी। कार में शमशुद्दीन राइन का भतीजा अमीन राइन मौजूद था। पुलिस की पूछताछ में नगदी का ब्योरा नहीं दे पाया था।

विज्ञापन

पार्टी प्रमुख मायावती के निर्देश पर शमशुद्दीन को कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट और झांसी मंडल का जोन प्रभारी बनाया गया है। अभी तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे भीमराव आंबेडकर और बौद्घप्रिय गौतम को हटा दिया गया है। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी पार्टी में कई फेरबदल किए गए हैं। इस बदलाव के पीछे संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को फिर से खड़ा करने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें