फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीकत नकारी, झूठ से निभाई यारी

Thu, 22 Jan 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के बावजूद बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में रुपये बांटने के मामले में बसपा जिलाध्यक्ष आरके भास्कर ने अपना जवाब सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को दे दिया है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें समारोह में धन या अन्य वस्तु बांटे जाने की कोई जानकारी नहीं है। जिलाध्यक्ष का यह जवाब पब्लिक के गले नहीं उतर रहा है। लोगों का कहना है कि यह पब्लिक है सब जानती है।

इसलिए झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि जवाब का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

15 जनवरी को नानाराव पार्क में आयोजित समारोह में विधान परिषद स्नातक चुनाव के कारण आचार संहिता लगी होने के बावजूद मंच से पब्लिक को पांच-पांच हजार रुपये के लिफाफे बांटे गए थे।
विज्ञापन


16 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने ‘आचार संहिता का ढोल फटा, खुलेआम नोट बंटा’ शीर्षक से छापी थी।

बाद में इसी खबर को संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम आयोजक बसपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी करके तीन दिन के भीतर इसका जवाब मांगा था।

अब जिलाध्यक्ष ने जवाब दे दिया है। इसमें कहा गया है कि मंच पर मुख्य अतिथि रणवीर कश्यप, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र बौद्ध, प्रभांश कुरील, जिला कमेटी के पदाधिकारी और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी थे।

इनमें से कोई भी कानपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित नहीं है। न ही किसी ने स्नातक चुनाव के बारे में कोई बयान दिया। परिसीमन की शर्तों का अनुपालन करके कार्यक्रम की वीडियोग्राफी हुई थी।

इसकी सीडी अभी नहीं मिली है। कार्यक्रम में किसी प्रकार का धन या अन्य वस्तु वितरण की जानकारी मुझे नहीं है। मैंने किसी प्रकार की धनराशि या वस्तु वितरित नहीं की थी।
विज्ञापन


स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों से मेरा कोई संबंध नहीं है। पार्टी का कोई प्रत्याशी भी नहीं है। सभी आरोप निराधार हैं।

बसपा जिलाध्यक्ष का जवाब मिल गया है। इसका परीक्षण कराया जा रहा है। अभी सीडी नहीं दी गई है। सीडी आने का इंतजार है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

- आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सिटी मजिस्ट्रेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें