फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्वमंत्री ने किया मायावती का जबरदस्त विरोध, कार्यकर्ताओं को दिलाई पार्टी छोड़ने की शपथ

Wed, 27 Sep 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सतीशपाल को पगड़ी पहनाते कार्यकर्ता
विज्ञापन
बसपा सरकार में मंत्री रहे सतीश पाल ने कन्नौज के छिबरामऊ में विशाल जनसभा कर पार्टी मुखिया मायावती का जबरदस्त विरोध किया।  यहां पाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मायावती सिर्फ माया (धन) के लिए बनी हैं। वे दौलत की भाषा ही समझती हैं, लेकिन अब उनका पर्दाफाश हो गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जनसभा में पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि जब वे मायावती से मिलने लखनऊ जाते थे, तो उनसे मुलाकात के लिए 50 हजार रुपये जमा करने पड़ते थे। वह केवल राजनीति के माध्यम से धन कमाती हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि सन 2000 में उन्हें कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दिया था। तब बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलकर मुलायम सिंह ने उनका टिकट कटवा दिया।
 
विज्ञापन

2019 में अखिलेश के सामने चुनाव लड़ेंगे

पूर्व मंत्री सतीशपाल, जनसभा में मौजूद ग्रामीणों की भीड़। 
अब 2019 में वह अखिलेश के सामने चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस घर में महिलाओं का कभी सम्मान नहीं होता है, उस घर की कभी प्रगति नहीं होती है। उन्होंने पाल (गड़रिया) समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह एकजुट और संगठित रहकर अपनी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करें। ताकि सभी पार्टियां टिकट लेकर उनके पीछे भागे। जनसभा में कई बसपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बसपा छोडने की मंच से ही शपथ दिलवाई। उन्होंने सपा को गुंडों की पार्टी और नेताओं को गुंडों का सरगना बताया। संचालन अक्षयलाल पाल ने किया। इस दौरान बेचेलाल पाल, जीत पाल, सुशील पाल, पप्पू पाल, कमलेश पाल, कोमिल पाल, आनंद कुमार त्रिपाठी, सेवकराम पाल, शोभितमलिक, यूके रस्तोगी व सुशील द्विवेदी आदि मौजूद थे।  

पाल महासभा ने किया स्वागत 
पाल महासभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह पाल, गुड्डू पाल व कमलेश पाल ने पूर्व मंत्री सतीशपाल व उनकी पत्नी साधना पाल को 51 किलो की माला पहनाई। आयोजक गुड्डू पाल ने पूर्व मंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं राजीव पाल ने पूर्व मंत्री को तलवार भेंट की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें