फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"पार्टी फंड गबन" के आरोप में बसपा ने इस नेता को दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 05 Mar 2018 12:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपर में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार को पार्टी गतिविधियों में लिप्त रहने से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन



बसपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार ने पार्टी फंड का एक लाख रुपये का गबन किया है। साथ ही निकाय चुनावों में प्रत्याशियों से अवैध धन की उगाही करने के उन पर आरोप हैं। विजयी प्रत्याशियों के यहां दावत में जाकर पार्टी की गोपनीय रणनीति भंग की है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि दल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तबज्जों दी जा रही है। कहा कि जो भी पार्टी की नीतियों से हटकर काम करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें