फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बीएससी की छात्रा को अगवा कर मैनपुरी के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती मैनपुरी के डिग्री कॉलेज में बीएससी की फाइनल छात्रा है। गुुरुवार को छात्रा ने मैनपुरी जनपद के नगला कंज निवासी रेशू उर्फ अश्वनी यादव के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 11 नवंबर को वह कोचिंग से घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसे दबोच कर बंधक बना लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल दुष्कर्म के आरोप की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें