फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी प्रधानाध्यापक पर बीएसए ने नहीं की कार्रवाई

Wed, 04 Feb 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक ब्लाक के जलिहापुर गांव के मजरे सिमरियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक की ओर से मिडडे मील का 80 हजार रुपये ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लेने के मामले में बीएसए ने अभी तक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


 बीएसए स्तर से लंबित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से मिलकर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

बताते चलें कि सिमरियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गाचरन सैनी ने मिडडेमील योजना की कनवर्जन मनी का 80 हजार रुपया 12 मई 2014 व 6 जून 2014 को चेकों पर ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए थे। शिकायत पर जांच के दौरान फर्जी हस्ताक्षर कर रुपया निकालने की पुष्टि होने पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह ने 1 दिसंबर 2014 को दोषी प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति कर आहरित धन को वेतन से रिकवरी करने की आख्या बीएसए को प्रषित की थी। लेकिन कार्रवाई बीएसए कार्यालय में ठंडे बस्ते में पड़ी है। ग्रामीणों में नाराजगी है। बीते दिनों ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम प्रधान लालाराम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आशुतोष कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एडीएम ने कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें