फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी बहू की बर्बरता: 105 वर्ष की वृद्धा के साथ मारपीट, पड़ोसी ने बना लिया वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 13 May 2022 08:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चेकरी थाना क्षेत्र में 105 वर्ष की वृद्धा के साथ मारपीट और जालिमाना व्यवहार का वीडियो सामने आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी बहू पर केस दर्ज कर 15 दिनों के लिए जेल भेजा है।
विज्ञापन
105 साल की वृद्धा को मारती बहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के खेड़ा गांव में एक बहू ने 105 वर्षीय सास पर बर्बरता करने की सारी हदें पार कर दीं। नहाते वक्त पीटा, मुंह में खाना ठूंसा और फिर जमकर मारा। बहू की निर्दयता का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लिया और जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची। महिला को गिरफ्तार कर 15 दिनों के लिए जेल भेजा है।

विज्ञापन

बता दें कि खेड़ा गांव निवासी जयराम देवी अपने बेटे भगवान बली और बहू आरती गुप्ता के साथ रहती हैं। जयराम देवी के पति विष्णु दत्त का निधन हो चुका है। जयराम बहुत ही उम्र दराज है। देखरेख करने के बजाए निर्दयी बहू आरती उस पर हर रोज कहर बरसाती थी। उठते-बैठते, खाते-पीते वक्त उनको पीटती थी। पड़ोसियों को इसी जानकारी थी।
उन्होंने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि वीडियो के जरिये कुछ समय में पता कर लिया गया है कि घटना कहां की है। आरती गुप्ता को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत 15 दिनों के लिए जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से वृद्धा ये पीड़ा सह रहीं थीं
पुलिस ने पड़ोसियों को शुक्रिया कहा। पड़ोसियों ने जागरुकता दिखाई और वीडियो बनाकर वायरल किया। चंद मिनटों में निर्दयी बहू जेल पहुंच गई। अगर पड़ोसियों ने ऐसा न किया होता, तो पता नहीं कब तक वृद्धा ये बर्बरता झेलती रहती। पुलिस की जांच में सामने आया कि वर्षों से इसी तरह की बर्बरता आरोपी करती रही है। बेबस वृद्घा उसको बर्दाश्त करती रहीं। वह सही से बोल तक नहीं पाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें