फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मी की नृशंस हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोविंद नगर कच्ची बस्ती में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी ने नगर निगम सफाई कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम कर्मी संजय कुमार (35) हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गोविंद नगर कच्ची बस्ती में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी ने नगर निगम सफाई कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सफाई कर्मी की पिटाई के दौरान उसे बचाने आए परिजनों पर हत्यारोपियों ने पथराव भी किया था।

विज्ञापन


दस अगस्त को भी हुआ था विवाद
पुलिस ने बुधवार तमाम लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक अहम तथ्य समाने आया। बताया गया कि दस अगस्त को संजय व विशाल का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों ने पुलिस से शिकायत करने के बजाए आपस में समझौता कर लिया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पूरे शरीर पर किए थे वार 
मृतक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि संजय के सिर, चेहरे, छाती, पीठ, हाथ पर एक दर्जन से अधिक धारदार हथियार के वार हैं। पिटाई के 28 से अधिक जख्म व निशान थे। अधिक खून बहने से संजय की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें