फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्याः उसे क्या पता था पिता के साथ ये आखिरी रात होगी!, शव देख बेटे के होश उड़ गए

Thu, 25 Oct 2018 07:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में खेत में बनी झोपड़ी में छोटे बेटे के साथ सो रहे किसान की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह बेटे की नींद खुली तो पिता का शव देख रोते हुए घर पहुंचा।  पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की। मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छोटे बेटे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन



माखी थानाक्षेत्र के रग्घाखेड़ा गांव निवासी रामसनेही लोधी (50) घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में पंपसेट की रखवाई के लिए झोपड़ी बनाकर रहता था। उसका मानसिक बीमार छोटा बेटा रामबली भी उसके साथ ही रहता था। बड़ा बेटा जगजीवन परिवार सहित गांव में बने घर में रहता है। बुधवार रात रामसनेही घर में खाना खाने के बाद बेटे रामबली के साथ खेत पर सोने चला गया। देर रात सोते समय रामसनेही की ईंट से वार करने के बाद गला दबाकर और धारदार हथियार से गले पर हमला कर हत्या कर दी गई। पास में ही सो रहे छोटे बेटे को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब उसने पिता का शव खून से सना देखा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

वह भागकर घर पहुंचा और बड़े भाई को खेत चलने का इशारा किया....

डेमो पिक
वह भागकर घर पहुंचा और बड़े भाई को खेत चलने का इशारा किया। जगजीवन और अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सीओ गौरव त्रिपाठी और एसओ दिनेशचंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में घटना स्थल पर खून लगी दो ईंटें भी मिली हैं। स्निफर डॉग घटनास्थल से पक्की सड़क से 50 मीटर दूर तक गांव की ओर गया और फिर लौट गया।

माखी थाना एसओ दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि रामसनेही शराब का लती था। वह अब तक अपनी पांच बीघा जमीन बेच चुका है। चार महीने पहले रामसनेही का बड़े बेटे जगजीवन से विवाद हुआ था। तब से दोनों में बोलचाल भी बंद थी। कुछ दिन पहले ही उसने दो बिसुआ जमीन और बेच दी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों और ग्रामीणों से भी जानकारी की जा रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें