फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल एमबीबीएस छात्र से मिलने पहुंचे शिवपाल, डॉक्टरों के साथ धरने पर बैठ पुलिस को लिया आड़े हाथ

Thu, 25 Oct 2018 05:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठे शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव सपा के गढ़ में इन दिनों बेहद सक्रिय नजर आ रहे है। गुरुवार को शिवपाल पहले सैफई में घायल एमबीबीएस छात्र विपिन यादव से मिलने पहुंचे। उसके बाद घटना के समय उसके साथ रही छात्रा पूजा यादव से भी मुलाकात कर इस घटना का पूरा ब्यौरा जाना।

विज्ञापन

 

घायल मेडिकल छात्र से मिलने पहुंचे शिवपाल
इतना ही नहीं सैफई में आज दोपहर शिवपाल जूनियर डाक्टरों के साथ धरने पर बैठ गए। जूनियर डाक्टरों के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा की मांग करने लगे। शिवपाल सिंह यादव के धरना स्थल पर पहुंचने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथपांव फूल गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी लेने पहुंचे शिवपाल
धरना स्थल पर शिवपाल ने कहा कि  सैफई की पुलिस नाकारा हो गई है। सैफई में अराजकता का राज है। पुलिस को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने एमबीबीएस छात्र को गोली मारने वाले अपराधियों को पकड़ने को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें